नर्मदापुरम। भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद का जन्म दिवस 3 दिसम्बर 1884 को हुआ था वह भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था।आजादी के ढाई साल बाद 26 जनवरी 1950 को स्वतंत्र भारत के संविधान की पुष्टि हुई और उन्हें भारत का पहला राष्ट्रपति चुना गया। पुरस्कार और कृतित्त्व: 1962 में, राष्ट्रपति के रूप में 12 वर्ष के बाद, डॉ. प्रसाद सेवानिवृत्त हुए, और बाद में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया। डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्मदिवस कायस्थ महासभा द्वारा रविवार को श्री चित्रगुप्त मंदिर में मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से मुकेश कानूनगो नगर अध्यक्ष,विजय प्रकाश श्रीवास्तव युवा जिला अध्यक्ष,सुरेंद्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष युवा,नगर अध्यक्ष युवा आशुतोष श्रीवास्तव मौजूद रहे।
*💫🌈भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद का जन्म दिवस कायस्थ महासभा द्वारा मनाया गया*
December 04, 2023
0