Type Here to Get Search Results !

Video

*💫🌈विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा का इटारसी के इतिहास में पहली बार विशाल जुलूस निकला*

.
नर्मदापुरम/इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा का इटारसी के इतिहास में पहली बार विशाल जुलूस निकला ।यह विजय जुलूस बाजार क्षेत्र में जहा गया किसी ने तुलादान किया ,किसी ने सम्मान किया ,किसी ने तिलक लगाया, पुष्प वर्षा भी जगह-जगह की गई। पूरे विजय जुलूस के दौरान डॉक्टर शर्मा का सम्मान देखते बनता था ।सैकड़ो की संख्या में नर नारी जो भाजपा के कार्यकर्ता भी है और शुभचिंतक भी है। इनके अलावा बाजार क्षेत्र के व्यापारियों ने भी ऐतिहासिक स्वागत किया। विजय रथ पर डॉक्टर शर्मा के अलावा विधानसभा प्रभारी विश्वनाथ सिंघल, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे, पूर्व नगर भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर नीरज जैन ,जिला भारतीयजनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जय किशोरचौधरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत ,भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल महामंत्री राहुल चौरे विजय रथ पर सवार थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.