Type Here to Get Search Results !

Video

*💫🌈आरटीओ और यातायात की संयुक्त टीमों की सिवनीमालवा, पिपरिया में बसों पर प्रभावी कार्यवाही*...*💫🌈69 चालानों से 88300 वसूले, 3 बसों की फिटनेस निरस्त,1 बस जप्त*

                                                                                                                                              
नर्मदापुरम। शनिवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह  के निर्देशानुसार आरटीओ श्रीमति निशा चौहान एवं यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा की संयुक्त जांच टीमों के साथ जिले की सिवनी मालवा तहसील एवं पिपरिया तहसील में बसों के कागजतो सहित आरटीओ द्वारा निर्धारित मानकों की जांच की गई। जिसमें आपातकालीन खिड़की पर सीट, मेडिकल बॉक्स अग्निशमन यंत्र, टायरों की स्थिति प्रेशर हॉर्न आदि सभी बिंदुओ सघनता से जांच करते हुए 3 बसों की स्थिति सही नही पाए जाने पर1 बस स्थानीय तथा 2 बस का देवास तथा इंदौर आरटीओ को पत्र लिखकर फिटनेस निरस्त करवाया गया, इसके अलावा जिन बसों में आपातकालीन खिड़की पर सीट पाई गई। उन सीटों को जप्त नजदीकी थाने में रखा गया, अन्य  जांच से 69 चालानों से 88300 रुपए राजस्व प्राप्त किया गया, आरटीओ तथा यातायात की संयुक्त कार्यवाही आगामी दिनों में और अधिक सख्त रूप से निरंतर की जाएगी, जांच दल में आरटीओ तथा यातायात विभाग की संपूर्ण जांच दल शामिल रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.