नर्मदापुरम। पश्चिम मध्य रेल पर संचालित रानी कमलापति- हज़रत निज़ामुद्दीन-रानी कमलापति वन्दे भारत ट्रेन से दोनों दिशाओं में अब तक 03 लाख 30 हजार 600 से अधिक और रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति वन्दे भारत ट्रेन से दोनों दिशाओं में 42 हजार 500 से अधिक एवं यात्रियों ने सफर किया। इस प्रकार पमरे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली दोनों वन्दे भारत ट्रेनों से अब तक 03 लाख 73 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया।वन्दे भारत एक्सप्रेस युवा वर्ग एवं कामकाजी वर्ग में सबसे पसंदीदा यात्रा विकल्प बन रही है। सभी प्रमुख शहरों के बीच तीव्र संपर्क स्थापित होने से पर्यटन, रोजगार, व्यापार, शिक्षा और चिकित्सा के लिए यात्रा करने वाले यात्रिगण वन्दे भारत ट्रेनों से यात्रा करना पसंद करते हैं। युवाओं के बीच वंदे भारत काफी लोकप्रिय बन रही है। पश्चिम मध्य रेल से संचालित होने वाली रानी कमलापति -हज़रत निज़ामुद्दीन-रानी कमलापति एवं रानी कमलापति- रीवा - रानी कमलापति वन्दे भारत ट्रेनें यात्रियों को प्राकृतिक सौंदर्य एवं घाट सेक्शनों के मनमोहक दृश्यों के अनुभव का एहसास करा रही है। वन्दे भारत ट्रेन विभिन्न शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान कर रही है। यात्रा में समय की बचत हो रही है। यात्रियों को यात्रा में आराम दायक बना रही है।
*🌈💫वन्दे भारत में 03 लाख 70 हजार से अधिक यात्रियों ने किया सफर*
October 27, 2023
0