नर्मदापुरम/ शिक्षा सभी का जन्म सिद्ध अधिकार है। देश व्यक्ति एवं समाज का विकास तभी संभव है जब देश का प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित होगा। शिक्षा न केवल व्यक्ति की शिक्षित करती है बल्कि उसके अधिकारों एवं कर्तयों को और भी जागृत करती है। शिक्षा की इसी महत्व को प्रदर्शित करते हुए प्रतिवर्ष अन्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस 08 सितम्बर को मनाया जाता है।वर्तमान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुसार एवं भारत शासन एवं राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार जिले में शत प्रतिशत साक्षर करने के लिए उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम जन जन साक्षर की भावना से की 2022 से 2027 तक के लिए संचालित किया जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार 01 सितम्बर 2023 से 8 सितम्बर 2023 तक साक्षरता सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।इसी अनुक्रम में 02 सितंबर को जन जागृति हेतु 'उल्लास-नव भारत साक्षरता की जिले एवं विकासखंड स्तर की रैली का आयोजन श. क.उ. मा. वि., एस. एन. जी. उ.मा. वि एवं सेठानी पुत्री बाई स्कूल नाम के बच्चों द्वारा शहर के विभिन्न मार्गो में आयोजित की गई। रैली में विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक नर्मदापुरम आनंद शर्मा, सह समन्वयक साक्षरता संजीव द्विवेदी, विकास खण्ड यह सह समन्वयक रामकृष्ण पुरोहित जन शिक्षक, संतोष तनेजा, जिला ब्रांड एम्बेसेडर मंयक तोमर, विद्यालय शिक्षक श्रीमति नीलम कुलश्रेष्ठ श्रीमति भावना ठाकुर, प्रेम सारस्वत श्रीमति सीमा परसाई, श्रीमति जी तिर्की, श्रीमति करुणा शुक्ला, श्रीमति रंजना चौहान एवं स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
*💫🌈नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय सहित विकासखंड स्तर पर निकाली गई रैली*
September 02, 2023
0