Type Here to Get Search Results !

Video

*💫🌈ग्राम गुनौरा में पूरे उल्लास के साथ मनाया गया डोल ग्यारस पर्व*

नर्मदापुरम। सैकड़ों वर्षो से चली आ रही धार्मिक परंपरा को नर्मदापुरम क्षेत्र के ग्राम गुनौरा में आज भी पूरे उल्लास के साथ निभाया जाता है जिसमें डोल ग्यारस को पूरे गांव में एक पर्व की तरह मनाया जाता है। भगवान वासुदेव अवतार श्री कृष्ण और श्री राधे रानी सरकार की प्रतिमा को पालकी रूपी विमान को सजाकर पूरे गांव में पूजन और आरती करने के लिए घुमाया जाता है। ग्राम वासियों का उत्साह देखकर लगता है जैसे भगवान स्वयं ग्राम के भ्रमण हेतु ग्राम वासियों के बीच पधारे हैं।गुनौरा ग्राम के पुजारी दादा हरि शंकर दुबे के विष्णु लोक पधारने के पश्चात् भी यह सनातनी परंपरा पुजारन दादी जमुना बाई तथा उनके पुत्रों और पोत्रो द्वारा आज भी गतिमान है।विमान पालकी यात्रा गांव के खेड़ापति मंदिर पर पूर्ण हुई तत्पश्चात् सेठ  यशवंत (बबलू) गौर द्वारा सपत्नीक,पूरे गांव वासियों के साथ आरती की गई। विप्र की भूमिका में  रमन दुबे ने करण दुबे  जलफेरी करवाई तथा  रजनीश दुबे ने सभी भक्तवत्सल ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया।पुजारन दादी जमुना बाई दुबे  ने सभी ग्राम वासियों के प्रति हर्ष जताते हुए कहा कि ये परंपरा वे सदैव सदियों तक आगे बढ़ाते रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.