Type Here to Get Search Results !

Video

*🌈💫परिवर्तित मार्ग से चल रही सिकंदराबाद-दानापुर-सिकंदराबाद का प्रयागराज छिवकी में ठहराव*


 नर्मदापुरम।  लखनऊ मंडल के वाराणसी यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 12791 सिकंदराबाद जंक्शन-दानापुर एक्सप्रेस दिनांक 10.09.2023 से 14.10.2023 तक अपने निर्धारित रूट के बजाए प्रयागराज छिवकी -मिर्जापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रूट से चल रही है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12792 दानापुर -सिकंदराबाद जंक्शन एक्सप्रेस दिनांक 11.09.2023 से 15.10. 2023 तक अपने निर्धारित रूट के बजाए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी रूट से चल रही है। रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए उक्त दोनों ट्रेनों को अस्थाई तौर पर प्रयागराज छिवकी में दो मिनट का ठहराव दिया जा रहा है। जिसकी जानकारी निम्नानुसार है।गाड़ी संख्या 12791 सिकंदराबाद जंक्शन-दानापुर एक्सप्रेस दिनांक 10.09.2023 से 14.10.2023 तक प्रयागराज छिवकी में आगमन/प्रस्थान समय 09:43/09:45 बजे रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12792 दानापुर-सिकंदराबाद जंक्शन एक्सप्रेस दिनांक 11.09.2023 से 15.10.2023 तक प्रयागराज छिवकी में आगमन/प्रस्थान समय 18:58/19:00 बजे रहेगा।यात्रीगण रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.