Type Here to Get Search Results !

Video

*🌈💫संयुक्त कृषि मोर्चा ने 07 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन*

नर्मदापुरम।कृषि विभाग के अधिकारी  / कर्मचारी के सहयोग एवं अथक परिश्रम के कारण प्रदेश को विगत लगातार 07 वर्षो से कृषि कर्मण अवार्ड से नवाजा जा रहा है एवं प्रदेश की कृषि विकास दर लगातार 10 वर्षो से 18 प्रतिशत से अधिक बनी हुई है। प्रदेश सरकार की कृषक हितेशी योजनाओं को कृषको के खेतों व गांव-गांव तक पहुँचाने में कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विभागीय अमले की मूल संरचना से लगभग 25 प्रतिशत संख्या के बावजूद योजना के क्रियान्वयन पूरी लगन व शिद्धत से कर रहे है, फिर भी अन्य विभागों की तुलना में उपेक्षा का शिकार शासन स्तर से विभागीय कर्मचारियों को भोगना पड़ रहा है।प्रदेश के संयुक्त कृषि मोर्चा के आंदोलन के प्रथम चरण के आव्हान पर अपनी 07 सूत्रीय मांगो को लेकर जिला नर्मदापुरम में  जे.आर.हेडाऊ उप संचालक कृषि, जिलाध्यक्ष कृषि अधिकारी के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्रीजी म.प्र. शासन को संबोधित ज्ञापन प्रमोद सिंह गुर्जर डिप्टी कलेक्टर नर्मदापुरम को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में से प्रमुख है:- जे. एल कास्दे  गोविंद मीना, शैलेंद्र राठौर, श्रीमति अर्चना परते,  सरजू लाल इवने राजीव यादव,सुनील घोटे, सियाराम सोलंकी सहायक कृषि कृषि विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष संजय पाठक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष  राजेश चौरे एवं के.एन. तिपाठी,  पी.एल. प्रजापति सलिल साहू कु. प्रियंका राठौर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी. पवार, पंकज तिवारी,  एम.के.मंसूरी, आयुष चौहान,भूपेंद्र सिंह चौहान, एच.एस.सराठे, बी.एल. उमरिया  व्ही के यादव, राजकुमार उईके, विजय सिंह चौधरी, राजेश रिछारिया, एस.के. ओती श्रीमति प्राची शर्मा, व्ही. के. गुप्ता,  केवलराम संतोरे, वीरेंद्र मिर्धा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.