नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की पहल पर बूथ विस्तारक अभियान में एक राज्य से दूसरे राज्य में विस्तारक आए हुए हैं जिन्होंने सात दिवसीय प्रदेश के सभी मंडलों पर विस्तारक के रूप में संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग किया। दीपक से कमल की यात्रा में भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। देश में मध्यप्रदेश और प्रदेश में नर्मदापुरम जिला आदर्श संगठन जिले के रूप में जाना जाता है। 2014 में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकतंत्र के मंदिर में नतमस्तक किया जिसके पीछे मूल भावना थी कि देश के गरीबों, पिछड़ों के जीवन में परिवर्तन कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाना। इसके लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई गई। जिनका लाभ आज सभी वर्गो को मिल रहा है। अब इन हितग्राही से संपर्क कर भाजपा को 51 प्रतिशत मत के रूप में परिवर्तित करना है। यहीं उद्देश्य बूथ विस्तारक अभियान का मूलमंत्र मेरा बूथ सबसे मजबूत है। उक्त बात प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुश्री राजो मालवीय ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित मंडल स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल ने बताया कि नर्मदापुरम के 22 मण्डलों में बूथ स्तरीय सम्मेलन आयोजित किए गए। सम्मेलन में जिले से वक्ताओं ने मंडलों पर बूथ अध्यक्ष, पंच परमेश्वर एवं पार्टी पदाधिकारियों को बूथ को मजबूत करने का मंत्र दिया। नर्मदापुरम जिले की विधानसभाओं पर बिहार प्रदेश से विस्तारक के रूप में आए और पहली बार मंदसौर, देवास से महिला विस्तारकों ने सात दिन रूककर संगठन कार्य को विस्तारित किया। जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि जिला कार्यालय पर वक्ता के रूप में बूथ सम्मेलन को माया नारोलिया, डॉ. सीतासरन शर्मा, प्रसन्न हर्णे, राजेश तिवारी, लोकेश तिवारी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में हंस राय, पीयूश शर्मा, संदेश पुरोहित, सुनील राठौर, प्रशांत दीक्षित, चरणजीत सिंह, विस्तारक मोनिका शर्मा, मीना भावलकर, अनीता कोठारी, सुशीला राठौर, अर्चना पुरोहित, नीतू यादव, महेन्द्र यादव, नीरज बरगले, विवेक गौर, सफलता तिवारी, सागर शिवहरे, रोहित गौर, गोलू तिवारी, पूनम मेषकर, प्रशांत पालीवाल, वंदना चुटीले सहित बूथ अध्यक्ष, पंच परमेश्वर, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*🌈💫भाजपा का बूथ स्तरीय सम्मेलन संपन्न*
July 04, 2023
0