Type Here to Get Search Results !

Video

*🌈💫ताम्बरम-धनबाद-ताम्बरम के मध्य 01-01 ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (वाया-इटारसी)*

 नर्मदापुरम।रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 06077/06078 ताम्बरम-धनबाद-ताम्बरम के मध्य 01-01 ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह गाड़ी भोपाल मण्डल के इटारसी स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।गाड़ी संख्या 06077 ताम्बरम -धनबाद अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनांक 07.07.2023 (शुक्रवार) को ताम्बरम स्टेशन से 22.00 बजे प्रस्थान कर, तीसरे दिन (रविवार को) 09.10 बजे इटारसी पहुँचकर, 09. 20 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, पिपरिया, जबलपुर के रास्ते होते हुए चौथे दिन (सोमवार को) 05.30  बजे धनबाद स्टेशन पहुँचेगी।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06078 धनबाद- ताम्बरम अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनांक 11.07.2023 (मंगलवार) को धनबाद स्टेशन से 15.35 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन जबलपुर, पिपरिया के रास्ते होते हुए 10.00 बजे इटारसी पहुँचकर,10.10 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, तीसरे दिन (गुरुवार को) 22.00  बजे ताम्बरम स्टेशन पहुँचेगी।इस गाड़ी में 20 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर सहित कुल 22 कोच रहेंगे। रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में चेन्नई एग्मोर, सुल्लूरपेटा, नेल्लोर, ओंगोल, तेनाली जंक्शन, गुडूर जंक्शन, मिरियालगुड़ा, नालगोंडा, सिकंदराबाद, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बसर, मुदखेड़, हुजूर साहिब नांदेड़, पूर्णा जंक्शन, हिंगोली, वाशिम, अकोला जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, देहरी आँन सोन, गया, कोडरमा एवं एनएससी बोस जंक्शन गोमोह स्टेशनों पर रुकेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.