Type Here to Get Search Results !

Video

*🌈💫पश्चिम मध्य रेलवे, मुख्यालय में हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन*

जबलपुर । पश्चिम मध्य रेलवे, मुख्यालय में दिनांक 05.06.2023 एवं 06.06.2023 को अखिल रेल हिंदी प्रतियोगिताओं के प्रथम दौर का आयोजन रविशंकर सक्सेना, मुख्य राजभाषा अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया। इसके अंतर्गत दिनांक 05.06.2023 को पहले सत्र में हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता तथा दूसरे सत्र में हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दिनांक 06.06.2023 को *‘‘युवावर्ग पर सोशल मीडिया का प्रभाव’’* विषय पर वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।हिंदी वाक् प्रतियोगिता में बसंत कुमार शर्मा, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (परिचालन) तथा श्रीमती ललिता राने, वरि अनुवाद अधिकारी, भारतीय सर्वेक्षण विभाग, जबलपुर निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। उक्त सभी प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यालय के उप मुख्य राजभाषा अधिकारी यू.के.सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन राज रंजन श्रीवास्तव,  राजभाषा अधिकारी, मुख्यालय ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.