नर्मदापुरम।श्री रूद्र ब्रह्यचारी तपस्वी जोगेश्वरी (बाईराम) माता जी की उन्नीसवीं पुण्य स्मृति एवं पूज्य माताजी स्व.श्रीमति कमला बाई की चतुर्थ पुण्य सहस्मृति में तपोवन आश्रम बान्द्राभान उत्तर तट तह. बुधनी में पूज्या जीजी राम सरकार श्री महंत डॉ प्रज्ञा भारती के मुखारविंद से दिनांक 17 से 21 दिसम्बर 2022 तक संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन हुआ। कथा के पंचम दिन डॉ प्रज्ञा भारती द्वारा बताया कि श्रीराम कथा में कथा व्यास ने कहा कि रामकथा का आनंद तभी है, जब वक्ता और श्रोता दोनों सुर, लय, ताल मिलाकर कथा का रसपान करें। प्रेम प्रकट हो जाए तो परमात्मा खुद प्रकट हो जाएंगे। प्रेम के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है। बहुगुणा ने कहा रामकथा का महत्व हमेशा से है और आगे भी रहेगा। यह भगवान की लीला, चरित्र व गुणों की गाथा है। इसके श्रवण और कथन के प्रति हमेशा एक नवीनता का भाव बना रहता है। भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के चरित्र में प्रदर्शित त्याग और तपस्या की बातों को निरंतर श्रवण करते रहने से सुनने वाले के अंदर भी ऐसे ही महान गुणों का समावेश हो जाता है। आज 21 दिसम्बर को पूज्य बाईराम की पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें सैकड़ो श्रृद्धालुओं द्वारा प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर राम-सीता विवाह का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने नाचते गाते आनंद लिया। इस अवसर पर आज सम्मानीय श्रीमती साधना सिंह ,रमाकांत भार्गव सांसद विदिशा एवं अध्यक्ष ट्रस्ट समिति , विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष म.प्र.वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन, मनोहर सिंह , अजयपाल सिंह, महेश उपाध्याय अध्यक्ष सलकनपुर ट्रस्ट, शिवनारायण मालवीय, मनोहर सिंह, लखनलाल थापक, अशोक सिंह, चिमनसिंह कुशवाहा, ब्रज मीना, लक्ष्मण सिंह,हरीसिंह मीना, ठाकुर दास नागवंशी विधायक पिपरिया, प्रेमशंकर वर्मा विधायक सिवनी मालवा,माधवदास अग्रवाल जिलाध्यक्ष ,पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल ,ओम रघुवंशी पूर्व विधायक, श्रीमति सीमा सिंह जिला प्रभारी, प्रसन्न हर्णे, मुकेश मैना, राहुल सिंह सोलंकी, श्रीमति प्रीति शुक्ला, संदेश पुरोहित, सोनू दीक्षित, उमेश पटैल, जोगेन्दर सिंह , मनोहर बैंक, नलिन पटैल, अनिल कदम, उत्तम गौर, राजीव शुक्ला, राहुल गौर, अजय मिश्रा, राजू मामू, श्याम यादव, नीरज यादव, आकाश तिवारी, मुकेश तिवारी, सुरेश पटैल गजनई, छोटेलाल नीखर दुर्गेष यादव, के साथ अनके श्रृद्धालु उपस्थित थे। कथा के दौरान सुमधुर भजनों पर श्रोता जमकर झूमे।
*🌈💫पूज्य बाईराम की पुण्यतिथि पर विशाल भंडारा सम्पन्न* ......*🌈💫सैकड़ो श्रृद्धालुओं द्वारा प्रसादी ग्रहण की गई*
December 21, 2022
0