Type Here to Get Search Results !

Video

*🌈💫भारतीय जनता युवा मोर्चा नर्मदापुरम जिला कार्यकारणी का हुआ विस्तार*

नर्मदापुरम।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में रिक्त पदों में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं युवा मोर्चा प्रभारी कविता पाटीदार के निर्देश अनुसार एवं समस्त जनप्रतिनिधियों सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल के अनुमोदनोपरांत भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक महालहा द्वारा जिला नर्मदापुरम के रिक्त पदों पर जिला पदाधिकारी की घोषणा की गई। जिसमे नरसिंह रावत को कोषाध्यक्ष, अंकित सैनी को जिला मीडिया प्रभारी,  वीरू पटवा को सह मीडिया प्रभारी, रहमान खान को कार्यालय सहमंत्री, आकाश गर्ग को आईटी प्रभारी, सुनील कुशवाह को आईटी सहप्रभारी बनाया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत जिला कार्यालय में किया गया।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुर मण्डल अध्यक्ष विकास नारोलिया, भाजयुमों जिला अध्यक्ष दीपक महालहा, जिला उपाध्यक्ष रूपेश राजपूत, भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक गजेंद्र चौहान, जिल सहसंयोजक राहुल ठाकुर, भाजयुमों मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, महामंत्री दुर्गेश मिश्रा, अमन चुटीले, जसवीर सिंह बावरा, श्री राम सागर सहित अन्य लोगो ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.