जबलपुर। हिंदी दिवस 2022 के उपलक्ष्य में पश्चिम मध्य रेलवे, मुख्यालय में दिनांक 14.09.2022 से 29.09.2022 तक राजभाषा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। पश्चिम मध्य रेलवे, मुख्यालय के विभागों में राजभाषा प्रयोग-प्रसार के लिए अनुकूल वातावरण निर्मित करने और कर्मचारियों एवं अधिकारियों को राजभाषा हिंदी के प्रयोग हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपर महाप्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी, श्री शोभन चौधुरी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए राजभाषा एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, हिंदी निबंध, हिंदी-वाक् टिप्पण एवं प्रारूप लेखन, शुद्ध हिंदी लेखन, हिंदी आशुलिपिक लेखन, हिंदी काव्य पाठ आदि प्रतियोगिताओं तथा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। तदनुसार पश्चिम मध्य रेलवे, मुख्यालय के विभागों में पखवाड़े के दौरान राजभाषा प्रयोग-प्रसार के लिए अनुकूल वातावरण निर्मित करने और कर्मचारियों एवं अधिकारियों को राजभाषा हिंदी के प्रयोग हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अपर महाप्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी, शोभन चौधुरी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मुख्यालय में आज दिनांक 26.09.2022 को 15.30 बजे *‘‘हिंदी आशुलिपि लेखन’’* प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मुख्यालय के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसी क्रम में दिनांक 27.09.2022 को 15.30 बजे *‘‘स्वरचित काव्य पाठ’’* प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। राजभाषा पखवाड़े का समापन समारोह महाप्रबंधक, सुधीर कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 29.09.2022 को सतपुड़ा रेल क्लब में किया जाएगा।इस अवसर पर मुख्यालय तथा कारखानों में हिंदी का सर्वाधिक एवं सराहनीय प्रयोग करने वाले कार्यालयों को मुख्य राजभाषा अधिकारी की राजभाषा शील्ड प्रदान की जाएगी और मुख्यालय मंडलों तथा कारखानों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महाप्रबंधक के कर-कमलों द्वारा राजभाषा पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। इसके अलावा, पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। राज भाषा पखवाड़ा समापन समारोह के अवसर पर एक हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कवि सम्मेलन हेतु प्रतिष्ठित कवियों को आमंत्रित किया गया है।
पश्चिम मध्य रेलवे, मुख्यालय में राजभाषा पखवाड़ा:**हिंदी आशुलिपि लेखन प्रतियोगिता
September 26, 2022
0