नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम ने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत बुधवार को तिलक भवन सेठानी घाट पर प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने अपने जनहितेषी कार्य और राष्ट्रहित की योजनाओं के बल पर न केवल 130 करोड़ लोगों को बल्कि सम्पूर्ण विश्व के लोगों के हद्य में अपना स्थान बनाकर भारतीय वसुदेव कुटुम्बकम की अवधारणा को विश्व में स्थापित किया है यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित बुद्धीजीवी सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में गाडरवाडा की पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक ने कही। भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बताया कि मोदी जी के व्यक्तित्व, विजन, नीतियों एवं उपलब्धियों पर बुद्धीजीवी प्रकोष्ठ के साथ एक संगोष्ठी के माध्यम से चर्चा की गई। जिसमें समाज के प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया था। जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि कार्यक्रम के प्रभारी पीयूष शर्मा, राजेश तिवारी, विवेक गौर, पंकज चौरे, सत्यनारायण तिवारी ने मंचासीन अतिथि जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, विधायक ठाकुरदास नागवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र हरदेनिया, जिला प्रभारी राकेश जादौन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, नपा अध्यक्ष नीतू यादव को शाल श्रीफल से सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे ने किया व आभार जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर संभागीय कार्यालय मंत्री शम्भू सोनिकया, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना, प्रदेश सहसंयोजक संदेश पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष सुनील राठौर,अनिल बुदेंला, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, संभागीय सह कार्यालय मंत्री हंस राय, सिम्मी पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, विकास नारोलिया, महामंत्री पूनम मेषकर, अनुराग तिवारी, राहुल ठाकुर, विनोद बारसे, पार्षद निर्मला हंस राय, आरती लक्ष्मण बैस, रजनी यादव, निर्मल राजपूत, राहुल प्रधान, देवेन्द्र पटेल, जिम्मी कैथवास, कविता राजपूत, जयबाला निगम, मुकेश नागर, दुर्गेश चौधरी, राम सगर, सौरभ यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सेवा पखवाडे के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक ही हित है वह है राष्ट्रीय हित- साधना स्थापक
September 22, 2022
0