नर्मदापुरम्।पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल मे दिनांक 19.09.2022 से 30.09.2022 तक मनाये जा रहे राजभाषा पखवाड़ा के चौथे दिन आज दिनांक 22.09. 2022 को मण्डल कार्यालय में हिंदी वाक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मंडल के 12 कर्मचारियों नें भाग लिया। निर्णायक दल द्वारा वाक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं प्रेरणा पुरस्कार के लिए चयनित कर्मचारियों को राजभाषा पखवाड़ा के समापन दिनांक 30.09.2022 के अवसर पर अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
भोपाल मण्डल पर राजभाषा पखवाड़ा का चौथा दिन....मण्डल कार्यालय में हिंदी वाक प्रतियोगिता का आयोजन
September 22, 2022
0