नर्मदापुरम्/इटारसी। भोपाल मण्डल में खानपान सेवाओं के संबंध में होने वाली शिकायतों को दूर करने के उद्देश्य से इन दिनों विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय, जबलपुर से आए मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक (यात्री सेवा) बृजेन्द्र कुमार नें वाणिज्य स्टॉफ के साथ आज प्रातः इटारसी स्टेशन पर खानपान स्टॉलों पर यात्रियों के लिए उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता परखने के लिये औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म नम्बर-एक पर संचालित मेसर्स सुचेता उइके की स्टॉल पर अनियमितताएं पाई जाने पर उसे तुरंत बंद कराने का निर्देश दिये। जिसके अनुपालन में सम्बन्धित स्टॉल को बंद कराया गया। इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर पकड़े गए 24 अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनसे कुल रुपये 9320/- जुर्माना वसूला गया। ज्ञात हो कि पश्चिम मध्य रेल प्रशासन अपने सम्माननीय रेल उपभोक्ताओं को शिकायत रहित सेवा प्रदान करने के प्रति कृत संकल्प है। इसी दिशा में कार्य करते हुते खानपान सेवाओं के संबंध में शिकायतों को दूर करने के उद्देश्य से इन दिनों विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) द्वारा इटारसी स्टेशन पर खानपान सेवाओं का औचक निरीक्षण,,अनियमितताएं पाई जाने पर मेसर्स सुचेता उइके की एक स्टॉल बन्द कराई
September 10, 2022
0