Type Here to Get Search Results !

Video

रेलवे में हिन्दी दिवस सन्देश वाचन के साथ राजभाषा पखवाड़े का हुआ शुभारंभ.....रेलकर्मियों ने अधिक से अधिक हिन्दी के प्रयोग का संकल्प लिया

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे में "राजभाषा पखवाड़ा-2022" का शुभारंभ महाप्रबंधक कार्यालय के विभिन्न विभागों में महाप्रबंधक राजभाषा संदेश का वाचन कर किया गया, जिसमें कार्मिक विभाग, लेखा विभाग, भण्डार विभाग, सतर्कता विभाग, विद्युत विभाग, चिकित्सा विभाग, रेल सुरक्षा बल, महाप्रबंधक सचिवालय सहित सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख अधिकारियो की उपस्थिति में सभी कर्मचारियों ने संदेश का वाचन किया। महाप्रबंधक राज भाषा संदेश का वाचन विभिन्न विभागों में विभागीय अधिकारियों ने अपने अधीन कार्यरत कर्मचारियों को पढ़कर सुनाया इसके अंतर्गत बताया गया कि हम हिंदी दिवस की 73 वीं वर्षगांठ मना रहे है। हिंदी ने कई उतार-चढाव देखे, स्वाधीनता संग्राम से लेकर आज तक हिंदी अपनी सहज, सरल, सुबोध एवं सुग्राह्य स्वभाव के कारण न सिर्फ भारत में बल्कि पुरे विश्व में सर्वमान्य लोकप्रिय भाषा बन गई है। हिंदी विश्व में सबसे ज्यादा बोली एवं लिखी जाने वाली तीसरे स्थान की भाषा है। साथ ही,सयुंक्त राष्ट्र सचिवालय की काम काजी भाषाओं में अब हिंदी को भी शामिल कर लिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी को जो सम्मान प्राप्त हुआ है, वह हमारे लिए गर्व की बात है।महाप्रबंधक पश्चिम मध्‍य रेलवे ने अपने हिंदी दिवस संदेश में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 14 सितंबर का दिन हमें राजभाषा हिंदी के गौरव और सम्मान का स्मरण कराता है। इसी दिन सन् 1949 को संविधान सभा द्वारा देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी को भारत संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया था। तब से इस ऐतिहासिक दिन की याद में हम प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाते हैं। इसके साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दैनिक सरकारी कामकाज में अधिक से अधिक हिंदी के प्रयोग का संकल्प लिया गया।राजभाषा पखवाड़ा के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।  मुख्यालय में दिनांक 19 सितम्बर को कर्मचारी प्रश्न मंच, 20 सितम्बर को प्रथम सत्र में हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन एवं द्वितीय सत्र में हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 21 सितम्बर को द्वितीय सत्र में हिंदी वाक् प्रतियोगिता, 22 सितम्बर को द्वितीय सत्र में शुद्ध हिंदी लेखन प्रतियोगिता 26 सितम्बर को हिंदी आशुलिपि लेखन प्रतियोगिता एवं 27 सितम्बर को हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता तथा दिनांक 28 सितम्बर को अधिकारी प्रश्न मंच का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 29 सितम्बर,2022 को राजभाषा पखवाड़ा के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर सुधीर कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य आतिथ्य में एक भव्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय स्तर के कवि गण शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यालय तथा कारखानों में हिंदी का सर्वाधिक एवं सराहनीय प्रयोग करने वाले कार्यालयों को मुख्य राजभाषा अधिकारी की राजभाषा शील्ड प्रदान की जाएगी और मुख्यालय, मंडलों तथा कारखानों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महाप्रबंधक के कर-कमलों द्वारा राजभाषा पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। इसके अलावा, पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रति योगिताओं में विजेता कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.