Type Here to Get Search Results !

Video

पुरी, गंगासागर के साथ कामाख्या मंदिर के दर्शन कराएगी आई.आर. सी.टी.सी. की “स्वदेश दर्शन पर्यटक ट्रेन

नर्मदापुरम्।मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आई. आर. सी. टी.सी.) द्वारा स्वदेश दर्शन विशेष पर्यटन ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जो  दिनांक 10/ 11/ 2022 को इंदौर स्टेशन से प्रारम्भ होकर रानी कमलापति एवं जबलपुर स्टेशनों से होते हुए* पुरी, गंगासागर के साथ कामाख्या यात्रा के लिए रवाना होगी। जहाँ से यात्री इस ट्रेन में सवार हो सकेंगे। 09 रातें/10 दिनों की इस यात्रा में पुरी, गंगासागर एवं कामाख्या के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके लिए यात्रियों को महज रु. 16,950/- प्रति व्यक्ति (स्टैण्डर्ड श्रेणी) का खर्च उठाना होगा। इसमें चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन सहित नॉन ए.सी. स्टैण्डर्ड होटल में रात्रि विश्राम/स्नान की सुविधा दी जाएगी। स्थानीय भ्रमण के लिए टूरिस्ट बसों की सुविधा प्रदान की जाएगी। टिकिट शुल्क में ही यात्रियों को चार लाख रूपये का दुर्घटना बीमा भी शामिल रहेगा। इस यात्रा में श्रद्धालुओं की हर सुविधाओं का ध्यान रखा जायेगा। कोविड नियमों का पालन होगा। इस ट्रेन की बुकिंग प्रारम्भ हो चुकी है। इक्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आई. आर. सी.टी.सी. के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर कार्यालय में निम्नलिखित फ़ोन नम्बरों पर संपर्क कर सकते है:- *भोपाल-*  9321901862, 8287931656, 9321901861 *इंदौर-*  0731-2522200, 8287931723, 9321901866, 8287931656 *जबलपुर-*  0761-4010702, 9321901832, 8287931656, 9321901862

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.