नर्मदापुरम्। जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन मे एव जिला खनिज अधिकारी शंशाक शुक्ला के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की गश्ती टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। विगत एक सप्ताह से जारी काईवाई से खनिज माफियाओ मे हडकंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सुबह सुबह खनिज निरीक्षक अर्चना ताम्रकार और उनकी टीम ने नसीराबाद- बाबई मार्ग पर कार्रवाई करते हुए वाहन क्रमाक TS -07-UE 9007 को गिट्टी खनिज का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त किया।तत्सबंध मे जिला खनिज अधिकारी शंशाक शुक्ला के अनुसार वाहन चालक के पास गिट्टी खनिज के परिवहन से संबंधित रायल्टी पर्ची नहीं पाई गई। चालक आकिफ द्वारा बताया गया कि उक्त वाहन राकेश यादव निवासी बुधनी का है।जब्त वाहन पर मध्य प्रदेश गौण खनिज नियम 2022 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
खनिज टीम ने गिट्टी का अवैध परिवहन करते डंपर पकडा
September 02, 2022
0