Type Here to Get Search Results !

Video

भारत जोड़ो यात्रा जिले के समन्वयक बने महेन्द्र शर्मा

नर्मदापुरम्। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने बयान जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि देश में विपरीत परिस्थितियों के चलते देश में राहुल गांधी  द्वारा कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही प्रदेश में भी उपयात्राये जिले, ब्लाक,मंडलम स्तर से निकाली जा रही है जिसके अंतर्गत मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर व भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश समन्वयक पी सी शर्मा द्वारा भारत जोड़ो यात्रा नर्मदापुरम जिला के समन्वयक पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव महेन्द्र शर्मा  को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है ।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा कि शीघ्र ही भारत जोड़ो यात्रा जिला समन्वयक महेन्द्र शर्मा  द्वारा नर्मदापुरम जिले के सभी मंडलम, ब्लाक,बूथ स्तर के कांग्रेस सदस्यो से निकाली जाने वाली यात्रा को लेकर चर्चा कर जिले में भारत जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.