जबलपुर । भारतीय रेल पर भारत के स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर 12 मार्च 2021 से 15 अगस्त 2023 तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता एवं अपर महाप्रबंधक शोभन चौधुरी के मार्गदर्शन में भारतवर्ष देश की आजादी के 75 वर्ष होने पर "आजादी का अमृत महोत्सव" मना रहा है। इसी तारतम्य में पश्चिम मध्य रेल द्वारा जबलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 01 की कॉनकोर्स में पमरे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के नेतृत्व में *"अमृतकाल का सफर, भारतीय रेल के साथ"* प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी दिनांक 16 सितम्बर 2022 से 23 सितम्बर 2022 तक लगाई गई है। आज दिनाँक 16 सितम्बर 2022 को इस प्रदर्शनी का शुभारंभ पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता एवं पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती संध्या गुप्ता के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक शोभन चौधुरी एवं सभी विभाग प्रमुख, मंडल रेल प्रबंधक, जबलपुर और मुख्यालय तथा जबलपुर मंडल के अधिकारी/ कर्मचारी एवं यात्रीगण उपस्थित रहे।
*प्रदर्शनी की झलक :-* इस प्रदर्शनी में भारतीय रेल के स्वर्णिम युग के महत्वपूर्ण पहलुओं एवं पश्चिम मध्य रेल की 75 महत्वपूर्ण उपलब्धियों को वॉल पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। साथ ही रेल के सफर को दुलर्भ फोटो के रूप में बड़े रोचक ढंग से प्रदर्शित किया गया है इसमें नवनिर्मित आधुनिक एलएचबी कोच, आईसीएफ कोच एवं एनएमजीएच कोच के मॉडल।आधुनिक वैगन मॉडल क रूप में बीपीटीएन, बॉक्स एनएचएम एवं बीसीएनएचएल वैगनों को रखा गया है।इस प्रदर्शनी की महत्वपूर्ण झांकी में रेलवे के लोको इंजनों डब्लूएजी-9, डब्लूएजी-7 एवं डब्लूएजी-5 रखी गई है जो लोगों को बहुत ही भा रही है। इस प्रदर्शनी में बच्चों के मनोरंजन के लिए सेल्फी प्वांइट के साथ हैमर गेम और रनिंग ट्रैक्शन लोको मॉडल आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। इसके साथ ही एलईडी टीवी में भी पश्चिम मध्य रेलवे की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं को दिखाया जा रहा है।शुभारंभ के अवसर पर महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल, अध्यक्षा - महिला कल्याण संगठन एवं सभी विभाग प्रमुखों और अधिकारियों तथा साथ ही साथ स्टेशन में आने वाले यात्रियों ने इस प्रदर्शनी को देखकर बहुत ही सराहा और भूरी-भूरी प्रसंशा की। यह प्रदर्शनी प्रतिदिन दिनांक 16 सितम्ब से 23 सितम्बर तक प्रातः 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक सभी लोगों के अवलोकन हेतु खुली रहेगी।इस कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के रोकथाम हेतु जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया गया।