नर्मदापुरम्/इटारसी। उच्च शिक्षा विभाग म.प्र. शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय में ''राष्ट्रीय खेल दिवस'' पर फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं एवं स्टाफ ने भाग लिया। छात्राओं की कुल टीमों की संख्या् 15 थी। छात्राओं में प्रथम स्थान कु. ज्योति बडकुर, द्वितीय कु. शिक्षा मंसोरिया एवं तृतीय स्थान कु. उमा धुर्वे ने प्राप्त किेया। महाविद्यालय स्टॅांफ में प्रथम स्थान डॉ. शिरीष परसाई एवं द्वितीय एन.आर.मालवीय एवं तृतीय स्थान डॉ. संजय आर्य ने प्राप्त किया। प्राचार्य द्वारा सभी विजेता छात्राओं एवं स्टॅाफ को उज्व्वल भविष्य की शुभकामनाए दी। डॉ. हरप्रीत रंधावा ने बताया की खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। जो कि शारीरिक विकास में महत्व पूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. मुकेश बिष्ट क्रीडा अधिकारी ने बताया की 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का मुख्य कारण यह है कि इस दिन हमारे देश के दिग्गज हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य के रूप में मनाया जाता है। इन्होैने हमारे देश का नाम खेल में अपने उत्तम प्रदर्शन से बहुत उंचा किया है।डॉ.संजय आर्य छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा की छात्राओं को खेल से सम्बधित अधिक से अधिक विधाओं में भाग लेना चाहिए, जिससे वे खेल के क्षेत्र में देश में अपना नाम रोशन कर सकें साथ ही खेलो से होने वाले लाभ के विषय में विस्तार से बताया। प्राचार्य एवं स्टॅाफ द्वारा विजेता प्राध्यापक एवं छात्राओं को ट्राफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर डॉ. कुमकुम जैन, डॉ. हरप्रीत रंधवा, श्रीमती पूनम साहू, डॉ. संजय आर्य,रविन्द्र कुमार चौरसिया अमित कुमार, ए.के. परोचे, डॉ. श्रद्धा जैन, डॉ. शिरीष परसाई, डॉ. शिखा गुप्ता, राघवेन्द्र सिंह राजपूत, तरूणा तिवारी, कु. क्षमा वर्मा. कु. रशमि मेहरा, कु. प्रिया कलोसिया, राजेश कुशवाहा एवं छात्राएं उपस्थिति थी।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन
August 29, 2022
0