नर्मदापुरम्।जिले के पुलिस कप्तान डाॅ गुरूकरण सिह के दिशा निर्देशन मे एव एएसपी अवधेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में व रक्षित केन्द्र सूबेदार सूरज जमरा के कुशल नेतृत्व में आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत हुए जवानों ने इंडक्शन कोर्स के दौरान आज केंद्रीय जेल का भ्रमण किया । सभी जवानों ने जेल में जेल की गतिविधियां देखी। सजायाफ्ता कैदियों तथा विचाराधीन कैदियों की बैरक देखी। जेल के अंदर रोस्टर नियमों का पालन अत्यंत कड़ाई से किया जाता है यह भी देखा। जेल प्रबंधन द्वारा कैदियों के लिए भोजन बनाने की मैस व अत्यंत साफ-सफाई और जेल के अंदर बाग बगीचे देखें। जेल सुपरीटेंडेंट द्वारा जेल में कैदियों को दी जाने वाली सुविधा मेडिकल ट्रीटमेंट भोजन सीसीटीवी कैमरे कैदियों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं आदि की जानकारी दी। केंद्रीय जेल के कैदियों द्वारा कई आकर्षक पेंटिंग खिलौने मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमा सिलाई किए हुए कपड़े, चित्रकारी किए हुए गमले देखे जो कि कैदियो ने निर्मित किये जिनको खुले बाजार में विक्रय किया जाकर उस राशि का जेल प्रबंधन विकास कार्यों में उपयोग करता है। इंडक्शन कोर्स के जवानों द्वारा 50 गमले मय पौधों के साथ खरीद कर पुलिस रक्षित केंद्र को वाह्य साज-सज्जा हेतु भेट किए गये है।
आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत हुए जवानों ने इंडक्शन कोर्स के तहत केंद्रीय जेल का भ्रमण किया
August 28, 2022
0