जबलपुर। रेल प्रशासन के द्वारा त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात एवं प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जाते रहे है। इसी कड़ी में पमरे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली तीन जोड़ी रेलगाड़ियों में अस्थाई कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का विस्तृत जानकारी इस प्रकार है। गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर- रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 01/09/ 2022 से 30/09/ 2022 तक तथा वापसी में गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 02/09/ 2022 से 01/10/ 2022 तक 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का अस्थाई कोच लगाया जा रहा है। गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर- भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 01/ 09/2022 से 30/09/2022 तक तथा वापसी में गाड़ी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 03/09/2022 से 02/10/ 2022 तक 01 शयनयान श्रेणी का अस्थाई कोच लगाया जा रहा है। गाड़ी संख्या 19711 जयपुर-।भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 01/09/ 2022 से 30/09/ 2022 तक तथा वापसी में गाड़ी संख्या 19712 भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 02/09/ 2022 से 01/10/ 2022 तक 01 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का अस्थाई कोच लगाया जा रहा है। यात्रीगण कृपया यात्रा के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करें।
पमरे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली तीन जोड़ी रेलगाड़ियों में अस्थाई कोच बढ़ाये
August 26, 2022
0