भारतीय किसान संघ का तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं अभ्यास वर्ग का आयोजन
August 19, 2022
0
नर्मदापुरम्। स्थानीय कृषक प्रशिक्षण केंद्र पवारखेड़ा में भारतीय किसान संघ का तीन दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया है।यह अभ्यास वर्ग दिनांक 20- 21एवं 22 अगस्त 2022 शनिवार को निरंतर जारी रहेगा। जिसमें भारतीय किसान संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी गण किसान प्रतिनिधियों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। जिसमें संगठनात्मक गति विधियों के साथ ही भविष्य की किसान हितेषी रणनीति पर गहन विचार-विमर्श होगा कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर योगेंद्र सिंह भाबू प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य पूरन सिंह यादव प्रांत कार्य कारिणी सदस्य सर्वज्ञ दीवान संभागीय अध्यक्ष उपस्थित रहते हुए जिले से आए हुए भारतीय किसान संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मार्गदर्शन देंगे। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल एवं जिला मंत्री उदय पांडे द्वारा जिले के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किया है ।