श्रीमती नीतू यादव बनी नगरपालिका अध्यक्ष नर्मदापुरम अभय वर्मा बने उपाध्यक्ष
August 10, 2022
0
नर्मदापुरम्। नगरपालिका अध्यक्ष एव उपाध्यक्ष पद की प्रकिया आज कलेक्टोरेट कार्यालय में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिसमें अभ्यर्थी श्रीमती नीतू महेंद्र यादव ने 29 मत प्राप्त कर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर विजयी हुई।जबकि अन्य अभ्यार्थी श्रीमती मीना वर्मा को 3 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद के लिए कुल 33 मतपत्रों में से 32 मतपत्र विधिमान्य एवं 1 मत अविधिमान्य पाए गए।इसी प्रकार अध्यक्ष पद के निर्वाचन के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें कुल 33 विधिमान्य मतों में से 17 मत प्राप्त कर अभ्यार्थी अभय वर्मा विजय घोषित हुए।श्रीमती आरती बेस को 16 मत प्राप्त हुए। निर्वाचन उपरांत कलेक्टर श्री सिंह द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र वितरित किये गये ।इस दौरान अपर कलेक्टर मनोज सिंह ठाकुर,उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मोहिनी शर्मा, सीएमओ विनोद शुक्ला, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर पंकज दुबे सहित नवनिर्वाचित पार्षद उपस्थित रहे।