बाढ़ आपदा नियंत्रण के लिए जलसंसाधन विभाग सजग और सक्रिय
मंत्री श्री सिलावट ने किया तवा डैम का निरीक्षण
बेहतर मैनेजमेंट के लिए जिला प्रशासन नर्मदापुरम को दी बधाई
नर्मदापुरम/जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि नर्मदापुरम में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में हैं। यहां निरंतर हुई भारी वर्षा के बावजूद तवा, बारना एवं बरगी डैम से तकनीकी ढंग से पानी छोड़कर बाढ़ की स्थिति को निर्मित होने से रोका है। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण एवं राहत व बचाव कार्य के लिए प्रदेश सरकार गंभीर है। प्रदेश के विदिशा रायसेन आदि विभिन्न जिलों में बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। जलसंसाधन मंत्री श्री सिलावट ने यह बात आज नर्मदापुरम के तवा डैम के निरीक्षण के दौरान कहीं।इसअवसर पर विधायक सिवनी मालवा प्रेमशंकर वर्मा, मुख्यअभियंता जलसंसाधन विभाग शिशिर कुशवाह , कार्यपालन यंत्री वी के जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।मंत्री श्री सिलावट ने बेहतर बाढ़ मैनेजमेंट के लिए संभागयुक्त नर्मदापुरम, कलेक्टर नर्मदापुरम, कलेक्टर हरदा को बधाई दी।मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में बाढ़ आपदा की स्थिति एवं राहत व बचाव कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैंअतिवृष्टि से उत्पन्न हुए संकट से जनता को उबारने में प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।मंत्री श्री सिलावट ने तवा बांध पहुंचकर बांध की संरचना का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तवा बांध की स्थिति सुखद हैं। 1978 में निर्मित बांध बेहतर स्थिति में हैं। अच्छी वर्षा के चलते इस बार लगभग 78 बार ऑपरेट किया गया हैं। उन्होंने कहा कि तवा बांध से नर्मदापुरम के लगभग 1 हजार ग्राम लाभान्वित होते हैं। तवा बांध से लगभग 82 हजार हैक्टेयर का क्षेत्र सिंचित होता है । जिससे बंपर मूंग उत्पादन के साथ ही किसानों को 8800 करोड़ रुपए का फायदा भी पहुंचा हैं। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि तवा बांध पर स्थित कंट्रोल में हैं। बांध की कुल क्षमता मात्रा 19 सौ मिलियन क्योमैक्स हैं। जिसकी तुलना में बांध में वर्तमान में 1807 मिलियन क्योमैक्स भरा हुआ हैं जोकि कुल क्षमता का 93 प्रतिशत हैं। वैज्ञानिक ढंग से पानी को बांध से छोड़ा जा रहा हैं। मंत्री सिलावट ने बताया कि प्रदेश के कुल 27 बांधो की सुरुक्षा के लिए वर्ल्ड बैंक से 540 करोड़ रुपए लिए हैं। बाढ़ आपदा नियंत्रण के लिए जलसंसाधन विभाग सजग और सक्रिय हैं। टीम निरंतर मैदानी स्तर पर कार्य कर रही हैं।जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर तवा बांध की स्थित एवं कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर तरीके से बांध का पानी रेगुलेट करने के निर्देश दिए ताकि नर्मदा नदी में बाढ़ की स्थिति निर्मित ना हो।