नर्मदापुरम। स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में मध्यप्रदेष तैराकी संघ द्वारा खेलो इंडिया जूनियर वूमंस स्विमिंग सीरीज 2022 के प्रथम राउंड की प्रति योगिताओं का आगाज शनिवार को 20 अगस्त को सुबह 9 बजे से किया गया। प्रतियोगिता का अनौपचारिक शुभारंभ मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, मध्यप्रदेश तैराकी संघ के सचिव जय कुमार वर्मा एवं 36 वें राष्ट्रीय खेल 2022 गुजरात के लिये मध्यप्रदेष तैराकी टीम में चयनित खिलाड़ी अर्चिषा सिकदर एवं माही पालीवाल ने दीप प्रज्जवल एवं आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत तिरंगा रंग के 75 गुब्बारों को आकाश में छोड़ा गया।मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा एवं सचिव जय वर्मा ने बताया कि खेलो इंडिया जूनियर वूमेंस स्वीमिंग सीरीज 2022 के आयोजन हेतु भारत को 5 जोन में विभाजित किया जाकर पूरे भारत में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश जोन-4 में शामिल किया गया है। जोन-4 के अंतर्गत ओडीशा, छत्तीसगढ़,झारखंड,बिहार एवं मध्य प्रदेश शामिल हैं। प्रत्येक इवेन्ट के प्रथम पांच विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार 6000/- द्वितीय 5000/-, तृतीय 4000/-, चतुर्थ, 3000/- और पांचवें प्रतिभागी को 2000/- नगद पुरस्कार दिया जायेगा।प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन शाम 4ः30 बजे मुख्य अतिथि डा.सीतासरन शर्मा विधायक नर्मदा पुरम एवं अध्यक्षता श्रीमती नीतू यादव अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक डा. सीतासरन शर्मा ने मध्यप्रदेश तैराकी संघ को आयोजन की बधाई देते हुए भारत सरकार के खेल मंत्री माननीय अनुराग ठाकुर, भारतीय खेल प्राधिकरण एवं स्वीविंग फेडरेषन आॅफ इंडिया का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया कि खेलो इंडिया जूनियर वूमंस स्विमिंग सीरीज 2022 के आयोजन से देश में उन प्रतिभाओं को भी आगे आने का मौका मिलेगा, जिन्होंने अभी अपने खेल जीवन की शुरूआत की है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से भारत को भविष्य के प्रतिभावान खिलाड़ी भी प्राप्त होंगे। आपने आषा व्यक्त की, कि आज की प्रतियोगिता के प्रथम सत्र के खिलाड़ियों द्वारा किया गया उत्कृष्ट प्रदर्शन बरकरार रखेंगे। मध्यप्रदेश तैराकी संघ को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम ने प्रदेश के पांच राज्यों से आये खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।आज प्रथम दिवस महिला वर्ग में ग्रुप 18 एवं ग्रुप 15 में कुल 10 स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।जिसके परिणाम निम्नानुसार है। ग्रुप 18 में 200 मीटर फ्री स्टाईल में वदरा सातपुते प्रथम, इशिता परिहार द्वितीय, आकांक्षा नायक तृतीय, माही पालीवाल चतुर्थ एवं शालिनी शर्मा पांचवे स्थान पर रहीं। ग्रुप 18 में 100 मीटर बैक स्ट्रोक में आकांक्षा नायक ओडिषा प्रथम, माहिरा महाकुर ओडिषा द्वितीय रहीं। ग्रुप 15 मी. 100 मीटर बैक स्ट्रोक में मिष्टी खासजीवाल म.प्र प्रथम, रिद्धिमा पल्लवी झारखंड द्वितीय, नयनतारा कार्तिकेयन ओडिषा तृतीय, नाव्या तिवारी मप्र चतुर्थ,प्राची भारद्वाज ओडिषा पांचवे स्थान पर रहीं। ग्रुप 18 में 100 मीटर बटर फ्लाई स्ट्रोक में आराधना तनवीर मप्र प्रथम, अनन्या आशीष फूलकर मप्र द्वितीय, अलीवा स्माइल ओडिशा तृतीय, उमा राजा दीक्षा मप्र चतुर्थ स्थान पर रहीं। ग्रुप 15 में 100 मीटर बटर फ्लाई स्ट्रोक में अर्चिशा सिकंदर मप्र प्रथम, अनन्या जैन मप्र द्वितीय, वानी जैन मप्र तृतीय, जारा रंगवाला मप्र चतुर्थ एवं श्रेया सुमन दास ओडिशा पांचवे स्थान पर रहीं। ग्रुप 18 में 200 मीटर आई.एम. में भूमि अग्रवाल मप्र प्रथम, वदरा सतपथ्य ओडिषा द्वितीय, इषिता परिहार मप्र तृतीय, माही पालीवाल मप्र चतुर्थ एवं मोनिका माहीकुर ओडिषा पांचवे स्थान पर रहीं। ग्रुप 15 में 200 मीटर आई.एम. में काव्या वर्मा मप्र प्रथम, मानवी श्रीवास्तव मप्र द्वितीय, दर्पण सरोही मप्र तृतीय, अर्चिषा सिकंदर मप्र चतुर्थ एवं अंकिता दास मप्र पांचवे स्थान पर रहीं।
नर्मदापुरम् में मध्यप्रदेश तैराकी संघ द्वारा खेलो इंडिया जूनियर वूमंस स्विमिंग सीरीज 2022 के प्रथम राउंड की प्रतियोगिताओ का शुभारंभ
August 20, 2022
0