जबलपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे खेलकूद संघ के तत्वावधान में रेलवे स्टेडियम जबलपुर में अन्तर विभागीय एथलेटिक्स खेल प्रति योगिताओं का आयोजन किया गया, इसमें लगभग 125 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के उपरान्त शाम को पमरे महाप्रबन्धक ने विभिन्न खेल प्रति योगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को मैडल देकर पुरस्कृत किया साथ ही विभिन्न विभागों की विजेता टीमों को ट्राॅफी प्रदान की। आज की खेल प्रतियोगिताओं में ओवरऑल चैम्पीयन की ट्राॅफी इलेक्ट्रीकल विभाग को तथा रनर-अप ओवर ऑल चैम्पीयन स्टोर विभाग ने जीती। इन प्रतियोगिताओं में आज महिला कल्याण संगठन की सदस्य महिलाओं ने भी हिस्सा लिया जिसमें एथलेटिक्स वाॅक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान-श्रीमती सरिता पाठक, द्वितीय स्थान-श्रीमती वैशाली गुप्ता, तृतीय स्थान-श्रीमती अशोका विश्वास ने हासिल किया ।इस गरिमामय पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता तथा पमरे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती संध्या गुप्ता ने आज विजेता खिलाड़ियों के अलावा अर्जुन अवार्डी, सेवा निवृत्त वरिष्ठ खेल अधिकारी सुश्री मधु यादव को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक शोभन चौधुरी, पश्चिम मध्य रेल खेलकूद संघ अध्यक्ष एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मुकुल सरन माथुर, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश पाठक, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक वी. के. गुप्ता, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर आर.एस. सक्सेना, प्रमुख वित्त सलाहकार कार्तिक चैहान, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस.के. अलबेला, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर डॉ राकेश कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक डी, सी. अहिरवार, प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर सत्यवीर सिंह, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता, मण्डल रेल प्रबन्धक जबलपुर संजय विश्वास, मण्डल खेलकूल अधिकारी अभिराम खरे तथा महाप्रबन्धक के सचिव राहुल जयपुरियार, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़िगण उपस्थित थे। महाप्रबन्धक ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि पमरे के खिलाड़ियों ने कई खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और पमरे को गौरवान्वित किया है। इसके लिए मैं पमरे के सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बधाई देता हूूॅं। खेलकूल संघ के अध्यक्ष श्री माथुर ने स्वागत भाषण दिया। खेलकूल संघ के महासचिव डाॅ0 आशुतोष गर्ग ने सभी के प्रति आभार प्रदर्शित किया । *आज के अवसर पर महिला एवं पुरूषों की एथलेटिक्स 100 मीटर दौड, 400 मीटर दौड़ 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिओं में तथा शाॅट पुट, डिस्कस थ्रो प्रतियोगिताओं में निम्नानुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए:-*
*एथलेटिक्स महिला 100 मी दौड़*
प्रथम स्थान -संगीता मिश्रा, द्वितीय स्थान -तरनजीत कौर, तृतीय स्थान - सुनीति लकरा
*एथलेटिक्स महिला 400 मी दौड़*
प्रथम स्थान - श्वेता, द्वितीय स्थान - मरियम, तृतीय स्थान - सुनीति लकरा
*एथलेटिक्स महिला 800 मी दौड़*
प्रथम स्थान - संगीता मिश्रा, द्वितीय स्थान - श्वेता, तृतीय स्थान - मरियम
*एथलेटिक्स महिला शाॅटपुट*
प्रथम स्थान - तरनजीत कौर, द्वितीय स्थान - रैना यादव, तृतीय स्थान - सुषमा
*एथलेटिक्स महिला डिस्कस थ्रो*
प्रथम स्थान - संगीता मिश्रा, द्वितीय स्थान - सुषमा, तृतीय स्थान - रैना यादव
*एथलेटिक्स पुरुष 100 मी दौड़*
प्रथम स्थान - तुुशाल सिंह, द्वितीय स्थान - सबरीवासन, तृतीय स्थान - परमजीत
*एथलेटिक्स पुरुष 400 मी दौड़*
प्रथम स्थान - जिश्नु, द्वितीय स्थान - तुशाल सिंह, तृतीय स्थान - सबरीवासन
*एथलेटिक्स पुरुष 1500 मी दौड़*
प्रथम स्थान - तुशाल सिंह, द्वितीय स्थान - नवीन तोमर, तृतीय स्थान - राहुल कोरी
*एथलेटिक्स पुरुष शाॅटपुट*
प्रथम स्थान - ऋतुराज, द्वितीय स्थान - गुंजन, तृतीय स्थान - सोहित
*एथलेटिक्स पुरुष डिस्कस थ्रो*
प्रथम स्थान - परमजीत, द्वितीय स्थान - ललित दहिया, तृतीय स्थान - असद खान