Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सुखतवा में बैली ब्रिज कार्य का किया निरीक्षण,बेली ब्रिज का काम तेजी से जारी,आर्मी की 102 वीसी इंजीनियरिंग बटालियन युद्ध स्तर पर जुटी


 मध्यप्रदेश/नर्मदापुरम। सुखतवा पुल पर बेलीब्रिज का काम तेजी से जारी हैं। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आज सुखतवा पहुंचकर यहां बैली ब्रिज कार्य का किया निरीक्षण। उन्होंने यहां आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस मेहता से चर्चा कर बैली ब्रिज निर्माण की कार्ययोजना जानी। श्री मेहता ने बताया कि दो दिनों में बैली ब्रिज का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम सहित एनएच के अधिकारी भी उपस्थित रहे।बता दें कि आर्मी की 102 वीसी इंजीनियरिंग बटालियन बेली ब्रिज तैयार करने में युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं । मआर्मी के भोपाल से आयी कंपनी शीघ्र ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण कर लेगी। लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस मेहता के निर्देशन में कार्य जारी है।एसडीओ इटारसी मदन सिंह रघुवंशी ने  बताया कि सुबह 6 बजे आर्मी के दल ने काम प्रारंभ कर दिया था। आज शाम तक इसके कंपलीट करने की उम्मीद है। आज भोपाल से टीम के कमाडेंट भी सुखतवा पहुंच रहे हैं।सेना द्वारा तैयार किया जा रहा बेलीब्रिज 93 फीट लंबा और 10.50 फीट चौड़ा होगा। इसकी क्षमता 40 टन की होगी। इससे अधिक वजनी वाहनों को इस पर से जाने की अनुमति नहीं होगी। ब्रिज निर्माण में सेना की इंजीनियरिंग टीम के साथ ही चार पोकलेन मशीन, दो जेसीबी और एक क्रेन की मदद ली जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.