नर्मदापुरम/इटारसी। सुखतवा पुल पर बेलीब्रिज का काम तेजी से जारी हैं।आर्मी की 102 वीसी इंजीनियरिंग बटालियन बेली ब्रिज तैयार करने में युद्ध स्तर पर जुटी हैं । आर्मी के भोपाल से आयी कंपनी शीघ्र ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण कर लेगी। लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस मेहता के निर्देशन में कार्य तेजी से जारी है।एसडीएम इटारसी मदन सिंह रघुवंशी ने भी सुबह मौके पर जाकर कार्य का जायजा लिया। श्री रघुवंशी ने बताया कि सुबह 6 बजे आर्मी के दल ने काम प्रारंभ कर दिया था। आज शाम तक इसके कंपलीट करने की उम्मीद है। आज भोपाल से टीम के कमाडेंट भी सुखतवा पहुंच रहे हैं।सेना द्वारा तैयार किया जा रहा बेलीब्रिज 93 फीट लंबा और 10.50 फीट चौड़ा होगा। इसकी क्षमता 40 टन की होगी। इससे अधिक वजनी वाहनों को इस पर से जाने की अनुमति नहीं होगी। ब्रिज निर्माण में सेना की इंजीनियरिंग टीम के साथ ही चार पोकलेन मशीन, दो जेसीबी और एक क्रेन की मदद ली जा रही है।
सुखतवा पुल पर बेलीब्रिज का काम तेजी से जारी, शीघ्र होगा पूरा,आर्मी की 102 वीसी इंजीनियरिंग बटालियन युद्ध स्तर पर जुटी
August 25, 2022
0