नर्मदापुरम।पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशन में चलाए जा रहे राज्यव्यापी साइबर जागरूकता अभियान "SAFE CLICK-2026 2.0" के अंतर्गत आनंद होटल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा नर्मदापुरम द्वारा आयोजित स्व-सहायता समूह कार्यक्रम में पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचाव हेतु विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं को विभिन्न माध्यमों से हो रहे साइबर एवं वित्तीय फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें "साइबर स्वच्छता" अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा के संबंध में बताया जैसे मोबाइल का उपयोग सावधानी से करें। लॉक पैटर्न/फिंगर लॉक अवश्य लगाएं। किसी भी अनजान व्यक्ति, बैंक या सरकारी अधिकारी को OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV साझा न करें। SMS/ WhatsApp पर आए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। एसडीओपी जितेन्द्र पाठक द्वारा वर्तमान में सक्रिय फ्रॉड APK फाइल फ्रॉड: WhatsApp पर "बिजली बिल", "KYC अपडेट", "लॉटरी" के नाम से आने वाली .apk फाइल को डाउनलोड एवं इंस्टॉल न करने, QR कोड फ्रॉड: OLX या किसी भी लेन-देन में पैसे लेने के लिए QR कोड स्कैन करने को कहा जाए तो सावधान रहने के बारे में सचेत किया गया ।कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल प्रभारी प्रवीण मालवीय एवं साइबर सेल की टीम भी उपस्थित रही। टीम द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 एवं www.cybercrime.gov.in पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई और पंपलेट वितरित किए गए।
"*🟣👉SAFE CLICK-2026 2.0*" ........*🟢👉पुलिस अफसरों ने महिलाओं को साइबर एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी दी गई*
July 04, 2026
0
