Type Here to Get Search Results !

*🟣👉कलेक्टर ने आबकारी विभाग के पदोन्नत अधिकारी-कर्मचारियों का किया फ्लैग सेरेमनी में सम्मान*


नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार आबकारी विभाग में पदोन्नति प्राप्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की फ्लैग सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री मिश्रा ने पदोन्नत अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्टार एवं फित्ती लगाकर सम्मानित किया तथा उन्हें नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों में रघुवीर प्रसाद निमोदा को आबकारी उपनिरीक्षक के पद पर तथा गोपाल रघुवंशी,मनोज रघुवंशी,मदन रघुवंशी,  राजेश भारती, राजेश गौर एवं  दुर्गेश पठारिया को मुख्य आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि पदोन्नति केवल दायित्वों में वृद्धि नहीं, बल्कि उत्कृष्ट कार्य, निष्ठा एवं समर्पण का सम्मान भी है। उन्होंने सभी पदोन्नत अधिकारी एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.