Type Here to Get Search Results !

*🟣👉ट्रैफिक डीएसपी के मार्गदर्शन में चल रहा स्कूली बसो का जांच अभियान*..........*🟣👉स्कूल वाहनों की सघन जांच, बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस सतर्क*

नर्मदापुरम /सिवनीमालवा। स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष यातायात अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जीवा ज्योति स्कूल एवं ज्ञान रतन स्कूल की बसों तथा छोटे मैजिक वाहनों की सघन जांच की गई।जांच के दौरान पुलिस टीम ने वाहनों में अग्निशामक यंत्र फर्स्ट एड बॉक्स, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की समझाइश दी गई।अभियान में सूबेदार विनय अड़लक, एएसआई बलराम सिरसम, आरक्षक सुमित काजवे एवं सतीश वर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि सभी स्कूल वाहन सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संचालित हों।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.