Type Here to Get Search Results !

*🟣👉स्टोन टब बाथ बनाने के नाम पर साढ़े सात लाख की धोखाधड़ी*.......*🟣👉माखन नगर पुलिस ने दर्ज किया मामला*


नर्मदापुरम। माखननगर थाना अंतर्गत टाडा मोहल्ला निवासी मुकेश मालवीय के साथ दो लोगो के द्वारा धोखाधड़ी पूर्वक 7 लाख रूपए से ज्यादा की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कराकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि फरियादी टाडा मोहल्ला निवासी मुकेश मालवीय ने रिपोर्ट लिखाई है कि राजस्थान निवासी शेरू भाटी,ओर नागौरी जेम्स स्टोन ने उनके घर पर स्टोन टब बाथ बनाने के नाम पर विगत 8 माह में 7,50,000 रुपये गूगल ऐप के माध्यम से लिए ,ओर अब फोन नहीं उठा रहे हैं।इस मामले में माखन नगर पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 490/26धारा 318(4) बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.