Type Here to Get Search Results !

*🟣👉कलेक्‍टर श्री मिश्रा ने धान रोपाई मशीन चला रोपी धान,पैडी ट्रांसप्लांटर से धान रोपाई का पवारखेड़ा में प्रदर्शन*


नर्मदापुरम/ कृषक कल्याण वर्ष के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं कृषि अमला नित नवाचार कर रहा है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा मंगलवार को कृषि प्रक्षेप पवारखेड़ा में पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन से धान रोपाई प्रदर्शन कार्यक्रम में स्वयं मशीन चलकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कृषि अमले को उन्नत तकनीकी का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देश दिए गए।कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर कृषि अमला किसानो की कृषि लागत कम करने एवं आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है इसी श्रृंखला में कृषि प्रक्षेप पवारखेड़ा में पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन से धान रोपाई का प्रदर्शन किया गया। यह मशीन एक दिन में 8 से 10 एकड़ खेत में धान रोपाई कर देती है जबकि यही कार्य लगभग 100 श्रमिकों द्वारा एक दिन में किया जाता है। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व,  देवेंद्र प्रताप सिंह, उपसंचालक कृषि  रविकांत सिंह, प्राचार्य कृषि प्रशिक्षण संस्थान  यूके शुक्ला, कृषि यंत्री  इंदर सिंह धाकड़ एवं भाजपा किसान मोर्चा कुबोटा कंपनी के प्रतिनिधि साजिद व किसान बंधु आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.