Type Here to Get Search Results !

*🟢👉देहात थाना पुलिस की कार्रवाई,जनरेटर चोरी करने वाला शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में*


नर्मदापुरम। देहात थाना अंतर्गत विगत दिनों कुलामडी बायपास से 6 लाख रूपए के जनरेटर को चोरी करने वाले चोर को देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। तत्संबंध में बताया गया कि  03 जुलाई 2026 को रुपेश मालवीय निवासी ईशान परिसर द्वारा उसके कुलामड़ी बायपास रोड स्थित डामर प्लांट से एक अशोक लीलैंड कंपनी का जनरेटर चोरी की  रिपोर्ट की गई थी।तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर  संदेही कपिल गौर पिता मोहनलाल गौर  निवासी ग्राम मंगवारी थाना डोलारिया को उसके ग्राम मंगवारी से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।इस दौरान कपिल गौर ने जुर्म स्वीकारते हुये बताया कि उसके ही गांव के रहने वाले साथी सुमित दुबे के साथ मिलकर कुलामड़ी बायपास रोड स्थित डामर प्लांट में रखी एक अशोक लीलैंड कंपनी की बड़ी जनरेटर 82.5 KV चोरी करने के बाद उक्त जनरेटर को मेरे स्वराज कंपनी के लाल रंग के 855 मॉडल ट्रेक्टर में पीछे बांधकर हम दोनों ने उक्त जनरेटर को चोरी कर ले गये। उक्त जनरेटर को सुमित दुबे ने मुनाफा पर बेचने का बोलकर जनरेटर को कहीं रख दिया है। मामले में आरोपी कपिल गौर से घटना में प्रयुक्त एक स्वराज कंपनी की एक लाल ट्रेक्टर  सहित जनरेटर जप्त कर गिरफ्तार किया गया। वही सुमित दुबे को भी गिरफ्तार कर लिया गया।दोनों आरोपियों को  न्यायालय पेश किया गया जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में है। उक्त कार्रवाई में 
निरीक्षक उषा मरावी, उनि खुमान सिंह पटेल, सउनि सुखनंदन नरें, प्रवीण शर्मा, प्र.आर. नवीन दुबे, आरक्षक कपिल विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह राजपूत, ललित पटेल, संजू उइके, बबलू वटके की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.