नर्मदापुरम / हरियाली ही खुशहाली, वृक्ष लगाएं जीवन बचाएं , केवल हरियाली नहीं बल्कि जीवन का आधार है। यह हमें शुद्ध वायु वर्षा, फल और अनगिनत जीवों कोआश्रय प्रदान करते हैं। प्रकृति के संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। अयोध्या वासी में समाज की सुषमा गुप्ता ने कहा कि आइए संकल्प ले कि एक व्यक्ति एक वृक्ष अवश्य लगाये , क्योंकि वृक्ष बचेंगे तभी प्रकृति बचेगी और हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा। अयोध्या वासी वैश्य गुप्ता महिला मण्डल द्वारा पौधारोपण यह संदेश दिया गया। इस अवसर पर श्रीमती सुषमा गुप्ता, पूनम गुप्ता, मंजू गुप्ता, शान्ति गुप्ता, सोनाली गुप्ता, काजल गुप्ता, अवनी गुप्ता, शिवांगी गुप्ता, मोनिका गुप्ता, कल्पना गुप्ता ने पौधे लगाकर उसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी ली। श्रीमती सुषमा गुप्ता ने कहा कि अपने जन्मदिन या शादी की सालगिरह पर पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने की पहल सभी को करना चाहिए।
*🟣👉अयोध्या वासी वैश्य गुप्ता महिला मण्डल द्वारा पौधारोपण किया गया*.....*🟣👉पौधों की देखरेख की ली जिम्मेदारी*
July 13, 2026
0
