Type Here to Get Search Results !

*🟢👉शोरूम के सामने से चारपहिया वाहन हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद*........*🟢👉देहात थाना पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस दर्ज*



नर्मदापुरम। देहात थाना अंतर्गत इटारसी रोड पर स्थित नंदन ढाबे के पास क्वेटा ट्रैक्टर शोरूम के सामने चारपहिया वाहन हटाने को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज सहित मारपीट होने पर देहात थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध काउंटर केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि  ऑफिसर कालोनी निवासी फरियादी विक्रम ठाकुर की रिपोर्ट पर संजीव अहिरवार ओर उसकी पत्नी हिमशिखा के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। वही दूसरे पक्ष संजीव अहिरवार की रिपोर्ट पर विश्वास परिहार के विरुद्ध गाली गलौज व मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।मामला शोरूम के सामने दोनों के बीच अपने अपने चारपहिया वाहन को हटाने को लेकर था। जिसको लेकर विवाद हुआ था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.