नर्मदापुरम। पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में कोतवाली टी आई गौरव सिंह बुंदेला और उनकी टीम ने 9 पेटी अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की हैं। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि रविशंकर मार्केट निवासी शुभम माहुले के ठिकाने पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान कुल 09 पेटी देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई।जो कि लगभग 80 लीटर एवं अनुमानित कीमत ₹20,000 है ।आरोपी अपने घर के सामने बने कमरे में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर बेच रहा था। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही आरोपी शराब से भरे बॉक्स छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान मौके एवं कमरे से उक्त शराब बरामद की गई।मौके से प्राप्त पैन कार्ड के आधार पर आरोपी की पहचान शुभम माहुले पिता रमेश चंद्र माहुले निवासी रविशंकर मार्केट नर्मदापुरम के रूप में की गई। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के प्रकरण में दंडित हो चुका है,आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। उक्त कार्रवाई में टी आई गौरव सिंह बुंदेला , उनि वंशज श्रीवास्तव, प्र.आर अजमेश चंद्रोल , प्र.आर रितेश यादुवंशी , म.प्र.आर मनीषा धुर्वे ,आर पुरनलाल बघेल , आर. प्रतीक्षा रघुवंशी का सराहनीय योगदान रहा।
*🟢👉पुलिस को देख आरोपी मौके पर शराब की पेटी छोड़कर भागा* ......*🟢👉पुलिस ने जब्त की 9 पेटी अवैध शराब,आरोपी की तलाश जारी*
July 19, 2026
0
