Type Here to Get Search Results !

*🟣👉देहात पुलिस को मिली सफलता, साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार*

नर्मदापुरम। जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में देहात थाना प्रभारी ऊषा मरावी और उनकी टीम ने साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। तत्संबंध में बताया गया कि  फरियादिया रूबी फौजदार निवासी रसूलिया द्वारा रिपोर्ट लिखाई  गयी थी कि ZODIAC कंपनी में कपड़े बुकिंग करने पर दिनांक 18/03/2026 को 9000/- रुपए फोन पे के माध्यम से राशि पे किया गया। जिसकी राशि ZODIAC कंपनी में बुकिंग हुई कि नही की जानकारी कस्टमर केयर नंबर पर बात करने पर दिनांक 19/03/2026 को फरियादिया के बैंक खाते से मोबाइल धारक के द्वारा ZODIAC कंपनी से बोलने व कपड़े बुकिंग की राशि वापिस करने के नाम पर कुल 99,000 रुपए की राशि हड़पकर धोखाधड़ी की गई थी। इस मामले को पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था।मामले में तकनीकी साक्ष्य एवं सायबर सैल नर्मदापुरम से खाता ट्रांसजेक्शन की जानकारी ली गई। जानकारी के अनुसार खाता धारकों की जानकारी केरल एवं महाराष्ट्र में होना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा बटकारा (केरल) से संदेही खाता धारक विकास बाथम पिता सौवरन बाथम निवासी ग्राम देवरीकला, थाना बेलगढ़, जिला ग्वालियर को अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ की गई।जिसने अपने सहयोगी दीपक रावत पिता गब्बर सिंह निवासी ग्राम देवरीकला, थाना बेलगढ़, जिला ग्वालियर का जो वर्तमान में मुंबई में विजय नगर औद्योगिक क्षेत्र विजय नगर महाराष्ट में चौकीदारी का काम करता है। जिसके साथ मिलकर घटना करना बताया।संदेही विकास बाथम को लेकर दीपक रावत का मोबाईल नंबर का लोकेशन प्राप्त कर विजय नगर उधोगिक क्षेत्र विजय नगर मुंबई (महाराष्ट) से अभिरक्षा में लिया एवं दोनों आरोपीगण से प्रथक प्रथक पूछताछ किये, जिन्होंने उक्त घटना करना स्वीकार किया, आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक उषा मरावी थाना  एवं उनि खुमान सिंह पटेल, सउनि दिनेश मेहरा, प्रधान आरक्षक संजय गौर, नवीन दुबे, महेंद्र सिंह धुर्वे, सायबर सैल आरक्षक दीपेश सोलंकी की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.