नर्मदापुरम/ कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में मंडल प्रभारी अधिकारी अभिलाष पाठक के कुशल नेतृत्व में आबकारी टीम के द्वारा इटारसी के गरीबी लाइन, नाला मोहल्ला, सूरजगंज, बालाजी मंदिर एवं पुरानी इटारसी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत 10 प्रकरण दर्ज किए गए।
आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान 50 पाव देशी मदिरा, 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1250 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। जब्त मदिरा एवं महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 1 लाख 36 हजार 800 रुपये आंकी गई है। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अहिरवार सहित आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।
