नर्मदापुरम/माखन नगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरी रोड पर संजू पिता दयाराम पासी, निवासी ग्राम आरी को मोटरसाइकिल से अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमती ₹9,600) एवं मोटर साइकिल क्रमांक MP04 ZM 0233 जप्त की गई।आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), म.प्र. आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया । उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक अशोक बरबड़े, प्रधान आरक्षक सुनील नागले एवं आरक्षक दुर्गेश की सराहनीय भूमिका रही।
*🟢👉पुलिस ने 60 लीटर अवैध महुआ शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार*
July 09, 2026
0
