नर्मदापुरम/ कलेक्टर नर्मदापुरम सोमेश मिश्रा के निर्देश पर अवैध मदिरा के परिवहन, विनिर्माण और संग्रहण के खिलाफ जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में मण्डल प्रभारी अधिकारी अभिलाष पाठक के नेतृत्व में मंगलवार को आबकारी विभाग के वृत्त इटारसी शहर के नाला मोहल्ला क्षेत्र में कार्यवाही की गई। इस दौरान टीम ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 4 अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध किए। कार्यवाही में देशी मदिरा 15 पाव, विदेशी मदिरा के 18 पाव, 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 200 kg महुआ लाहन बरामद किया गया। जब्त की गई शराब और लाहन की अनुमानित कीमत 26 हजार 260 रुपये आंकी गई है।
*🔴👉आबकारी टीम की कार्रवाई, 26 हजार से अधिक की अवैध शराब-लाहन जब्त*
July 14, 2026
0
