नर्मदापुरम।पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में पुलिस के द्वारा जिले भर में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 8 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान स्कूल बसों की तकनीकी एवं सुरक्षा संबंधी मानकों की गहन जांच की जाएगी। विशेष रूप से बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र , आपात कालीन द्वार,प्राथमिक उपचार पेटी, अग्नि शमन यंत्र, स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी, जीपीएस, चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, तेज गति, नशे की अवस्था में वाहन संचालन, मोबाइल फोन का उपयोग, यातायात नियमों के उल्लंघन तथा अन्य सुरक्षा संबंधी कमियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।पुलिस कप्तान साईंकृष्णा एस. थोटा ने समस्त विद्यालय संचालकों, बस संचालकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करें। साथ ही अभिभावकों से भी आग्रह किया गया है कि यदि उन्हें किसी स्कूल बस में सुरक्षा संबंधी कमी दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना अथवा यातायात पुलिस को दें।
*🟣👉पुलिस ने शुरुआत की विशेष चेकिंग अभियान , बसों की होगी जांच पड़ताल*........*🟣👉स्कूली बसों की होगी सघन जांच,पुलिस का 10 दिवसीय विशेष अभियान प्रारंभ*
July 08, 2026
0
