नर्मदापुरम ।पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस. थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी जितेंद्र पाठक के कुशल नेतृत्व में कोतवाली टी आई कंचन सिंह ठाकुर और उनकी टीम ने विगत दिनों हुई एक युवक की हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। बताया गया कि विगत दिनों ग्वालटोली निवासी राजू कुचबंदिया की रात में सोते समय किसी अज्ञात आरोपी ने पेट में चाकू मारकर चोट पहुँचाई गई थी। जिसमें उपचार के दौरान राजू कुचबंदिया की हमीदिया अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। जिस पर मर्ग क्र. 42/26 धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का कायम कर जाँच में लिया गया। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश हेतु घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किये जिसमें घटना के समय मोहल्ले में रहने वाला उदित उर्फ गोल्डी पिता राजेन्द्र चौहान निवासी बजरंग चौक सत्संग गार्डन के सामने ग्वालटोली मृतक के घर के आसपास संदिग्ध स्थिति में घूमता नजर आया।मृतक के परिजनो से पूछताछ की गई, जिन्होने भी उदित उर्फ गोल्डी का पहले से मृतक की दुकान से पान पाउच लेने कभी पैसे देने एवं कभी उधार कर देने की बात पर से विवाद होना बताया। घटना दिनांक को आरोपी द्वारा इसी बात पर से मृतक के साथ गाली गलौज कर मारपीट करना बताया। मारपीट के दौरान उदित द्वारा मृतक के पेट में चाकू मारकर चोट पहुँचाना बताया। मृतक के परिजनों के कथन एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी उदित उर्फ गोल्डी के विरुद्ध अपराध क्र. 548/26 धारा 103(1) बीएनएस की पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। इलाज के दौरान राजू कुचबंदिया की मृत्यु हो जाने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी उदित चौहान मण्डीदीप भोपाल तरफ भाग गया था जो पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश पतारसी कर मण्डीदीप से आरोपी को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई। आरोपी ने पुराने विवाद के कारण मृतक के पेट में चाकू मारना स्वीकार किया। आरोपी से अपराध में प्रयुक्त चाकू जब्त किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर थाना प्रभारी, थाना कोतवाली उनि नंदलाल झरबड़े, उनि विशाल नागवे, प्रधान आरक्षक रितेश यदुवंशी, विनोद लिखितकर, आरक्षक गजेंद्र डडोरे, पंकेश बघेला, आशीष राजपूत, अजमेश चंद्रौल, सतीश नागवंशी, रामकुमार वर्मा एवं दीपेश सोलंकी आदि का सराहनीय योगदान रहा।
*🟢👉राजू कुचबंदिया की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*.........*🔴👉मंडीदीप से गिरफ्तार किया गया हत्यारोपी*
June 05, 2026
0
