Type Here to Get Search Results !

*🟢👉ट्रैक्टर से गिरने वाली महिला को आई चोटों के कारण मौत, ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज*


नर्मदापुरम। माखन नगर थाना अंतर्गत ग्राम कड़ैया के पास विगत दिनों एक महिला की ट्रैक्टर से गिरकर आई चोटों के कारण मौत हो गई थी।इस मामले में माखन नगर पुलिस ने जांच उपरांत ग्राम चिलाचोन निवासी ट्रैक्टर चालक चंद्रशेखर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 456/26 धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की है। पुलिस ने बताया कि 19 जून को शुक्र्करवाडा कला निवासी सविता कीर 41 वर्ष जो कि ट्रैक्टर में बैठी हुई थी।इस दौरान ट्रैक्टर चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक तेज गति से चलाकर ग्राम कढ़ैया में हैंडपंप के पास मोड़ा गया तो महिला ट्रैक्टर से नीचे गिर गई ओर इस दौरान उसको चोटे आने पर उपचार के दौरान मौत हो गई।जिस पर पुलिस ने विवेचना उपरांत आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.