Type Here to Get Search Results !

*🟢👉शिवोहम योग केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग उत्सव का आयोजन*

*🟢👉अष्टांग योग को जीवनशैली में अपनाकर स्वास्थ्य और चेतना की ओर बढ़ रहे साधक*

नर्मदापुरम। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के प्रति जन जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली के उद्देश्य से कोठी बाजार स्थित शिवोहम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में सामूहिक योग अभ्यास एवं योग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम का शुभारंभ त्राटक, ध्यान, प्राणायाम, गुरु वंदना एवं महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर योग केंद्र संचालिका सत्यकीर्ति राने ने साधकों को महर्षि पतंजलि द्वारा प्रतिपादित अष्टांग योग के आठों अंगों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक क्रियाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और चेतना के संतुलन की एक संपूर्ण वैज्ञानिक जीवन पद्धति है।योग अभ्यास सत्र में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योगासन, बंध, मुद्राएं, प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। नियमित योग साधकों के साथ भारत विकास परिषद की मातृशक्ति ने भी सहभागिता कर योग को जीवन में अपनाने एवं जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।योग केंद्र संचालिका सत्यकीर्ति राने ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर में ऊर्जा, मन में शांति और विचारों में सकारात्मकता का अनुभव होता है। योग वर्तमान समय की तनावपूर्ण जीवनशैली, मानसिक अशांति एवं शारीरिक असंतुलन को दूर करने में अत्यंत उपयोगी है।उन्होंने बताया कि योग उत्सव निरंतर जारी रहेगा। इच्छुक नागरिक शिवोहम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में सुबह 6:15 बजे एवं शाम 5:00 बजे पहुंचकर सामूहिक योग अभ्यास का लाभ ले सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.