नर्मदापुरम/सिवनीमालवा।ग्राम बघवाड़ा में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार ग्राम बघवाड़ा निवासी गोरेलाल लोवंशी अपनी मोटर साइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान एक हार्वेस्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोरेलाल लोवंशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने दुर्घटना में शामिल हार्वेस्टर को थाने में खड़ा कर चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि दोषी के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
*🟢👉बघवाड़ा में सड़क हादसा, हार्वेस्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत*.......*🟢👉आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग*
June 13, 2026
0
